फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB JE परीक्षा की तिथि आई सामने, तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं ये प्रश्न

Mon, 13 May 2019 05:41 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। बोर्ड ने आरआरबी जेई भर्ती 2019 के पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए तिथि, समय और शहर बताते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। परीक्षा 22 मई, 2019 को आयोजित होने वाली है। अधिक जानकारी पढ़ने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbsecunabad.nic.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (आईटी), डिपो मटेरियल सुपरिन्टेन्डेन्ट (डीएमएस) औरकेमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के लिए मॉक टेस्ट लिंक और परीक्षा शहर चयन को भी सक्रिय कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आरआरबी जूनियर इंजीनियर के लिए सीबीटी -1 परीक्षा की तारीख, समय और शहर घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवारों के पहला चरण के ई-कॉल सीबीटी परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे दिए गए मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

RRB जूनियर इंजीनियर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आरआरबी सिटी जेई सीबीटी-1 परीक्षा मॉक टेस्ट के लिए यहां क्लिक करें

आरआरबी एनटीपीसी 2019 जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 फ्री मॉक टेस्ट (हिंदी) के लिए यहां क्लिक करें
 
आरआरबी एनटीपीसी 2019 जेई सीबीटी-1 फ्री मॉक टेस्ट (अंग्रेजी) के लिए यहां क्लिक करें

नोट:
परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक मूल आईडी प्रूफ, ई-कॉल लेटर और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ ले जाना होगा। आरआरबी जेई परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक नकारात्मक उत्तर के लिए, कुल अंकों में से एक तिहाई को काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें