फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE Exam Dates Out: एसएससी जेई पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित, यहां जानें कब और कैसे होगी परीक्षा

Wed, 11 Jan 2023 11:24 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE Paper II Exam 2022 Dates Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर-2)- 2022 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE Paper II Exam 2022 Dates Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर-2)- 2022 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2022 के अधीन पेपर-2 का आयोजन 26 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उपरोक्त अनुसूची वर्तमान परिस्थितियों और कोविड-19 महामारी से निपटने के संबंध में समय-समय पर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन है। अर्थात जरूरत महसूस होने पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। ऐसा कुछ बदलाव होने पर उसकी सूचना अलग से दी जाएगी। 

 

SSC JE Exam वर्णनात्मक प्रकृति का होगा पेपर-2 

एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) भर्ती परीक्षा 2022 पेपर-1 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित की गई थी। अब पेपर-2 की परीक्षा होगी। पेपर-2 वर्णनात्मक प्रकृति का होगा और इसमें तीन भाग शामिल होंगे- पार्ट ए में जनरल इंजीनियरिंग (सिविल और स्ट्रक्चरल), पार्ट बी में जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) और पार्ट सी जनरल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) होगा। परीक्षा अधिकतम 300 अंक की होगी और इसकी समयावधि दो घंटे की होगी। 

 

विज्ञापन

SSC JE Exam जानें पेपर पैटर्न

एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर- 2 को हिंदी या अंग्रेजी में लिखना होगा। हिंदी में लिखे गए भाग पेपर और अंग्रेजी में लिखे गए पेपर को शून्य अंक दिया जाएगा। परीक्षा में अंकों के पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच का कोई प्रावधान नहीं होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें