फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE Exam 2024: कल से शुरू हो रही एसएससी जेई भर्ती परीक्षा, अच्छे से समझ लें ये जरूरी दिशा-निर्देश

Tue, 04 Jun 2024 07:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE Exam 2024: एसएससी जेई परीक्षा का आयोजन कल से देशभर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर होने जा रहा है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा का आयोजन कल, यानी 05 जून से शुरू हो रहा है। आयोग ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए एसएससी की ओर से निर्धारित एग्जाम गाइडलाइंस को अच्छे से समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.) पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर इसे साथ लेकर जाना होगा। इसके साथ ही सत्यापन उद्देश्यों के लिए अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस) भी लेकर जाएं।

केंद्र पर इन चीजों से बनाएं रखें दूरी

एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं। किसी भी प्रकार के अनुचित गैजेट का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर उम्मीदवार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

समय का रखें विशेष ध्यान

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। यदि कोई उम्मीदवार तय समय के बाद केन्द्र पर पहुंचता है तो उसे एग्जाम देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें परीक्षा एसएससी जेई एग्जाम का आयोजन 5, 6 एवं 7 जून 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2024

  • उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • पोर्टल के वेबपेज पर एडमिट कार्ड लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अब, निर्धारित स्थान पर अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करें और आपका एसएससी जेई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें