SSC JE Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर- 1)- 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी त्रुटि या विसंगति के लिए परीक्षार्थी उम्मीदवार जारी की गई आंसर की के खिलाफ 26 नवंबर को शाम छह बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में प्रतिनिधित्व, यदि कोई हो, 22 नवंबर, 2022 को शाम 06 बजे से 26 नवंबर, 2022 को शाम 06 बजे तक रुपये 100/- प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 26 नवंबर, 2022 को शाम 06 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी जेई परीक्षा 2022 का आयोजन 15 नवंबर को पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
SSC JE Answer Key 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
यहां होम पेज पर रिक्रूटमेंट या लेटेस्ट नोटिफिकेशन उत्तर कुंजी की टैब पर जाएं।
-
अब जेई सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध परीक्षा 2022 (पेपर- I) की अस्थायी उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
-
इसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।