फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी जेई 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती की अधिसूचना जारी, 1748 पदों पर आज से आवेदन शुरू; जानें लास्ट डेट

Wed, 02 Sep 2026 07:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE Vacancy 2026 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। 1,748 रिक्त पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 2 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
SSC JE 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) के कुल 1,748 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के अभ्यर्थियों का चयन केंद्र सरकार के प्रमुख विभागों में किया जाएगा।

नोट करें भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया आज, 2 सितंबर से शुरू हो गई है।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है।
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक है।
  • करेक्शन विंडो 28 सितंबर 2026 से लेकर 30 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर/नवंबर 2026 में प्रस्तावित है।
 
प्रक्रिया तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 2 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026, रात 11 बजे
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026, रात 11 बजे
आवेदन सुधार की अवधि 28 से 30 सितंबर 2026
पेपर-1 अक्तूबर/नवंबर 2026
पेपर-2 दिसंबर 2026
 

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में बी.ई. (B.E.), बी.टेक (B.Tech) की डिग्री अथवा तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु विभाग के अनुसार 30 से 32 वर्ष तय की गई है। वहीं सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड़ों को अच्छे से पढ़ और समझ लें।

कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पेपर-1 में सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण (पेपर-2) में शामिल होंगे।

नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

एसएससी जेई परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 होंगे। दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक और पेपर-2 में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। 

पेपर-1 में क्या पूछा जाएगा?

पेपर-1 में तीन हिस्से होंगे-
  • सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति - 50 प्रश्न, 50 अंक
  • सामान्य जागरूकता - 50 प्रश्न, 50 अंक
  • सामान्य इंजीनियरिंग - 100 प्रश्न, 100 अंक

पेपर-1 के लिए कुल समय दो घंटे होगा।

पेपर-2 में क्या होगा?

पेपर-2 में संबंधित तकनीकी विषय से 100 प्रश्न होंगे। यह पेपर कुल 300 अंकों का होगा और इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को समूह ‘ख’ अराजपत्रित पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह पद वेतन स्तर-6 के अंतर्गत आता है। निर्धारित नियमों के अनुसार चयनित अभ्यर्थी को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए सामान्य तौर पर आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन में सुधार करने पर भी शुल्क देना होगा। पहली बार सुधार के लिए 200 रुपये और दूसरी बार सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें