कब तक देख सकेंगे फाइनल आंसर की और अंक?
उम्मीदवारों के लिए यह सुविधा सीमित अवधि के लिए उपलब्ध कराई गई है। आयोग के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 शाम 6 बजे से 4 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक लॉगिन करके अपनी जानकारी देख सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवार पेपर-2 से संबंधित अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
पेपर-2 में क्या अंक मिले, कैसे चेक करें?
आयोग ने पेपर-2 में शामिल उम्मीदवारों के अर्ह/अनर्ह होने के साथ उनके अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके इन्हें देख सकते हैं। अंक देखने के लिए निर्धारित अवधि में एसएससी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
4 सितंबर के बाद नहीं मिलेगी सुविधा
एसएससी ने उम्मीदवारों को खास तौर पर सलाह दी है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 4 सितंबर 2026 शाम 6 बजे के बाद ये दस्तावेज वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद इस संबंध में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सेव किए गए प्रश्नपत्र का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
आयोग के अनुसार, उम्मीदवार द्वारा सेव किया गया प्रश्नपत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और आत्म-विश्लेषण के लिए है। फाइनल आंसर की में इस संबंध में उम्मीदवार से एक अंडरटेकिंग भी ली गई है, जो लॉगिन करने पर दिखाई देगी।
फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों की मदद से अपनी फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 से संबंधित फाइनल आंसर की लिंक पर जाएं।
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद पेपर-2 की फाइनल आंसर की और प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अपने अंक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी जांच लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।