SSC JE 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 के लिए पदों और संगठनों के लिए विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने की सुविधा शुरू कर दी है। एसएससी जेई पेपर-2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार 13 दिसंबर, 2024 से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत कर सकते हैं।
एसएससी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "सभी उम्मीदवार, जो पेपर-॥ में उपस्थित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एसएससी (मुख्यालय) की वेबसाइट यानी https://ssc.nic.in पर अपने संबंधित 'कैंडिडेट लॉगिन' के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा, 2024) के लिए पद/संगठन के लिए अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करें, जिसमें पद/संगठन के लिए विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने की सुविधा My Application टैब के तहत उपलब्ध होगी, जो 9.12.2024 (शाम 5 बजे) से 13.12.2024 (11:50 बजे) की अवधि के दौरान सक्रिय रहेगी।"