SSC JE Recruitment Exam 21 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 पेपर-1 में योग्य रहे उम्मीदवार पेपर-2 के लिए पात्र हैं। आयोग ने 18 जनवरी को एसएससी जेई पेपर-1 परिणाम 2022 घोषित किया था। सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंधों के लिए जूनियर इंजीनियर परीक्षा एसएससी जेई पेपर -2 के लिए कुल 15,605 उम्मीदवार सिविल इंजीनियर, 4,533 इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए योग्य हैं।
SSC JE Recruitment Exam 2022 पेपर- 1 में न्यूनतम अर्हता अंक
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने योग्य, गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक तीन फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए। अंकों की जांच करने की सुविधा कल, 17 फरवरी तक उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। आयोग ने सूचित किया था कि एसएससी जेई पेपर- 1 में न्यूनतम अर्हता अंक अनारक्षित वर्ग के लिए 30 फीसदी यानी 60 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 25 फीसदी यानी 50 अंक निर्धारित किए गए हैं और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 फीसदी यानी 40 अंक निर्धारित हैं।