फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Head Constable : दिल्ली पुलिस भर्ती में किसे लगानी होगी कितनी दौड़, यहां देखें फिजिकल से जुड़ी जानकारी

Fri, 16 Sep 2022 04:38 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस की हेड-कांस्टेबल भर्ती की एग्जाम डेट नजदीक आ चुकी है। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। जल्द ही आवेदन कर चुके पात्र कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर हेड-कांस्टेबल  के सैकड़ों पदों पर सीधी भर्तियां कराई जा रही हैं। हाल ही में इस भर्ती की अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। गौरतलब है कि इन पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा तिथि के एक सप्ताह पहले जारी हो सकते हैं। इसलिए इस भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट समय - समय पर आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की Current Affairs Ebook   - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा  के  करेंट  अफेयर्स  विषय  के  महत्वपूर्ण  प्रश्नों का  घर  बैठे  अभ्यास कर सकते  हैं।

टाईपिंग के दौरान इस तरह की गलती से बचना होगा

दिल्ली पुलिस की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व टाईपिंग टेस्ट के आधार पर होगा। इन पड़ाव को पार करने वाले अभ्यर्थियों को ही पीईटी व पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स टाईपिंग में 50 प्रतिशत से अधिक शब्दों की गलती करेंगे, उन्हें असफल घोषित कर दिया जाएगा। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं। 

जानिए फिजिकल टेस्ट से जुड़ी जानकारी

इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा महिला कैंडिडेट्स की 157 सेमी होना अनिवार्य है। वहीं पुरुषों के सीने का फुलाव 78 सेमी से 82 सेमी होना जरूरी है। 

ऐसे समझें पीईटी के मापदंड :

उम्र

पुरुष (दौड़1600मी.)

महिला (दौड़800मी.)

ऊंची कूद (पुरुष)

ऊंची कूद(महिला)

30 वर्षों तक कीआयुसीमा 

7 मिनट

5 मिनट

12 ½ फीट

3 ½ फीट

30 से 40 वर्ष

8 मिनट

6 मिनट

11 ½ फीट

2 ½ फीट

40 वर्ष से अधिक

9 मिनट

7 मिनट

10 ½ फीट

2 ½ फीट

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और  सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें