फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Recruitment 2022 : कौन कर सकता है आवेदन व नौकरी मिलने में कितना समय लगेगा, जानें यहां

Fri, 04 Nov 2022 12:11 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। देश सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवार 30 नवम्बर तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
एसएससी जीडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल परीक्षा के आवेदन उम्मीदवारों से मांगे गए हैं। ऐसे उम्मीदवार जो एसएससी जीडी भर्ती में सम्मिलित होना चाहते हैं उन्हें एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। एसएससी जीडी भर्ती के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन स्वीकार करेगा। 27 अक्तूबर को इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कोरोना महामारी के कारण एसएससी इस वर्ष हर श्रेणी की उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट दे रहा है। आयोग के अनुसार एसएससी जीडी परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ी सारी अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इस भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। इसलिए अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Constable - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी ई बुक्स
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी सिलेबस 

कौन कर सकेंगे आवेदन :

GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक था। इसके अलावा उम्र सीमा की बात करें तो इसमें 18 से 23 वर्ष के सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया। इस वर्ष भी यही नियम लागू किए गए हैं। साथ ही अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्र नियम कोरोना की 3 वर्ष उम्र सीमा छूट से अलग रहेंगे। 

नौकरी मिलने में लगेगा कितना समय :

आयोग द्वारा 2018 में निकाली गई GD कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2018 को जारी किया गया था और इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, PET, PST तथा मेडिकल टेस्ट के बादअभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट जनवरी 2021 में जारी किया गया था। वहीं GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2021 को जारी किया गया था और इसके लिए मेडिकल टेस्ट 17 सितंबर 2022 से चार अक्तूबर के बीच आयोजित किया गया है। SSC जल्द ही इस भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर सकती है। GD कॉन्स्टेबल की इन भर्तियों में लगने वाले समय के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए भी चयन प्रक्रिया पूरा करने में आयोग तकरीबन डेढ़ से दो साल का समय लगा सकती है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, NDA/NA, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें