फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Recruitment 2021: GD चयन प्रक्रिया में SSC ने किया है बड़ा बदलाव, अब गलत उत्तर देने पर होगी नेगेटिव मार्किंग

सार

SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। SSC ने इस बार आवेदन प्रक्रिया तथा चयन प्रक्रिया में बदलाव भी किए हैं।
विज्ञापन
ssc constable gd 2021 - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 जुलाई 2021 को जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। SSC द्वारा जारी किए गए इस आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक GD कांस्टेबल के इन पदों के लिए 17 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह 31 अगस्त 2021 तक जारी रहेगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कई दिनों से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बार आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि SSC ने इस बार आवेदन प्रक्रिया तथा एग्जाम पैटर्न में थोड़े बदलाव किए हैं। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं और इसके लिए परीक्षा होने से पहले अपनी तैयारी को और मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे ऑनलाइन कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

हुए हैं ये बदलाव :

SSC ने इस बार GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया तथा एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है। दरअसल इस बार जहाँ आवेदन करते समय अभ्यर्थियों से फोटो पर डेट ऑफ फोटो (DOP) अनिवार्य रूप से प्रिंट करने कहा गया है, तो वहीं एग्जाम पैटर्न में बदलाव करते हुए इसकी लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग स्कीम को भी शामिल कर दिया गया है। अब गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों का अंक काटा जाएगा, जबकि पिछली भर्ती में ऐसा नहीं था। 

ऐसे होगी नेगेटिव मार्किंग :

इस बार GD कांस्टेबल भर्ती में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को प्रश्नों का उत्तर देते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बार की GD कांस्टेबल भर्ती में नेगेटिव मार्किंग स्कीम लागू है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 अंक काट लिया जाएगा। गौरतलब है कि GD कांस्टेबल भर्ती में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

GD कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा भाषा (हिंदी या इंग्लिश) से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC GD, UPSSSC PET, UP SI या अन्य किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें