कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है जो 31 अगस्त तक चलेगी। इसके जरिए SSC विभिन्न अर्धसैनिक बलों में 25,271 पदों पर भर्तियां करने वाली है। GD कांस्टेबल के इन 25,271 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (CBT) , फिजिकल एंड्यूरेंस टेस्ट (PET), PST और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा को छोड़ कर बाकी सभी परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की हैं। इस वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता हो रहती है कि SSC कितने अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा में पास करेगा। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं और परीक्षा से पहले बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
लिखित परीक्षा में SSC इतने अभ्यर्थियों को कर सकता है सफल घोषित :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग PET तथा PST के लिए लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध पदों के 12 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकता है। इस बार SSC ने कुल 25,271 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार SSC कुल 3,03,252 अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए बुला सकता है। हालांकि SSC कितने अभ्यर्थियों को CBT में सफल घोषित करके PET/PST के लिए बुलाता है, यह पूर्ण रूप से SSC के विवेक के ऊपर निर्भर करता है।
ऐसे होता है अभ्यर्थियों का चयन :
GD कांस्टेबल के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET, PST और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी और मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय बलों में कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति मिलेगी।
इन पदों पर होना है चयन :
SSC ने इस बार GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन 25,271 पदों में से 7545 पद BSF में, 8464 पद CISF में, 3806 पद SSB में, 1431 पद ITBP में, 3785 पद असम राइफल्स (AR) में तथा 240 पद SSF में हैं। गौरतलब है कि GD कांस्टेबल की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को इन्हीं बलों में नियुक्ति मिलेगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्सेस को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC PET, UP SI, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।