फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2021: जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में वर्तमान समय के इन मुद्दों से पूछे जा सकते हैं सवाल, एग्जाम सेंटर जाने से पहले कर लें इन्हें तैयार

Wed, 01 Dec 2021 02:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व फोर्स, आईटीबीपी व असम राइफल्स जैसे देश के विभिन्न अर्धसैनिक बलों के लिए 25 हजार से अधिक पदों पर निकाली गई भर्ती की लिखित परीक्षा जारी है। यह एग्जाम 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक चलेगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिपाही जनरल ड्यूटी  के इन पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा में निर्धारित सिलेबस के कई विषयों से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। लेकिन इसमे करेंट अफेयर्स की सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इसलिए इस आर्टिकल में एग्जाम के मद्देनजर करेंट अफेयर्स के कुछ जरूरी सवालों को साझा किया जा रहा।  इसके अलावा इन दिनों एसएससी GD भर्ती में आवेदन करने वाले प्रतियोगी उम्मीदवारों के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा कुछ निशुल्क मॉक टेस्ट डिजाइन किए गए हैं। इस फ्री कोर्स को FREE Current Affairs - Download Now ज्वॉइन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं,  जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की बिल्कुल फ्री तैयारी कराई जा रही है, जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।

 देश में चल रहे इस तरह के मुद्दों पर बनाए रखें नजर :

1. क्या है आरबीआई की खुदरा प्रत्यक्ष योजना व इसके लाभ?

विज्ञापन

 उत्तर. RBI खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य खुदरा निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूति बाजार तक पहुंच बढ़ाना है। यह योजना अपने ग्राहकों को भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश के लिए एक नया अवसर प्रदान करती है। निवेशक आसानी से RBI के साथ अपना सरकारी प्रतिभूति खाता मुफ्त में ऑनलाइन खोल सकेंगे और उसका रख-रखाव भी कर सकेंगे।  
2. रिजर्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना क्या है?
 उत्तर.  एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित संस्थाओं के विरुद्ध ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए मौजूदा शिकायत निवारण तंत्र में और सुधार करना है। इस योजना का केंद्रीय विषय अपने सभी ग्राहकों को उनकी शिकायत दर्ज कराने के लिए एक पोर्टल, एक ईमेल और एक पते के साथ, 'एक राष्ट्र-एक लोकपाल' पर आधारित है। इस योजना के तहत, सभी ग्राहकों के लिए अपनी शिकायत दर्ज करने, दस्तावेज़ जमा करने, स्थिति ट्रैक करने और प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए एक ही संदर्भ बिंदु होगा। 
विज्ञापन

3. हाल ही में भारतीय रिजर्व  बैंक ने पेटीएम पर कितने करोड़ का जुर्माना लगाया है? 
 उत्तर. रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ निर्देशों का पालन न करने के कारण, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर 01 करोड़ रुपये और वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विसेज पर 27.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
4. कौन हैं गीता गोपीनाथ? इन दिनों क्यों चर्चा में हैं। 
 उत्तर.  गीता गोपीनाथ जनवरी, 2019 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में बतौर मुख्य अर्थशास्त्री शामिल हुई थीं। वैश्विक वित्तीय संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, उनकी मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ अगले साल जनवरी में अपनी वर्तमान पोस्ट छोड़ देंगी और प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय में वापिस लौट जाएंगी। 

 परीक्षा से पहले इन सवालों को कर लें तैयार:  

1. 2021 में ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 5वीं बैठक की अध्यक्षता किस देश ने की थी?
(a) दक्षिण अफ्रीका        (b) भारत
(c) ब्राजील            (d) रूस
 2. फोटोग्राफी को बढ़ावा देने के लिए हर साल को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है?
(a) 19 अगस्त            (b) 20 अगस्त
(c) 21 अगस्त            (d) 22 अगस्त
 3. विश्व मानवतावादी दिवस (WHD) हर साल को मानवीय कर्मियों और उन श्रमिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने मानवीय सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई या अपनी जान जोखिम में डाली।
(a) 16 अगस्त         (b) 17 अगस्त 
(c) 18 अगस्त         (d) 19 अगस्त
 5. भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस रणविजय ने दक्षिण चीन सागर में निम्नलिखित में से किस देश के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया है?
(a) चीन        (b) जापान
(c) थाईलैंड        (d) फिलिपींस 
 6. आनंद कन्नन का हाल ही में निधन हो गया। वह थे?
(a) राजनीतिज्ञ        (b) पत्रकार
(c) अभिनेता        (d) पर्यावरणविद्
 8. विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप के 2021 संस्करण की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
(a) केन्या            (b) रूस
(c) चीन                (d) पाकिस्तान
 9. निम्नलिखित में से किसे केरल में एडवेंचर टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है?
(a) मुरली श्रीशंकर        (b) जाबिर मदारी पिल्यलिल
(c) साजन प्रकाश        (d) पीआर श्रीजेश
 10. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत की पहली 'स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड योजना' शुरू करेगा?
(a) उत्तराखंड                (b) हिमाचल प्रदेश
(c) ओडिशा                (d) केरल

किस सर्टिफिकेट में मिलेंगे कितने अंक 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के जरिए आयोजित की जाने वाली कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती में आवेदन करने वाले जिन उम्मीदवारों के पास नेशनल कैडेट कॉर्प के सफल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र होता है, उन्हें परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। इसके लिए जहां NCC-A सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा में 2 प्रतिशत अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं, वहीं NCC-B प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी को 3 प्रतिशत बोनस अंक मिलते हैं। जबकि जिन प्रतियोगी स्टूडेंट्स के पास NCC-C सर्टिफिकेट होगा, उन्हें एग्जाम में 5 प्रतिशत नंबर अधिक दिए जाएंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएसएस-GD भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

लद्दाख रीजन के अभ्यर्थियों को कितने किमी की दौड़ करनी होगी पूरी 

कर्मचारी चयन आयोग के जरिए बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी, असम राइफल्स, एनआइए, एसएसबी  व एसएसएफ जैसे कई अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 20 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड, व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस दक्षता परीक्षा में लद्दाख रीजन के पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकेंड में 1600 मीटर व महिला अभ्यर्थियों को 4 मिनट में महज 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जबकि अन्य रीजन के अभ्यर्थियों के लिए यह नियम अलग हैं।

 आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप  

 सफलता ऐप के साथ करें फ्री में पक्की तैयारी अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी  सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें