फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam City: 4 से 7 फरवरी की परीक्षा के लिए जारी हुई सिटी स्लिप, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Mon, 27 Jan 2025 11:05 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई हैं। जो उम्मीदवार 4, 5, 6 और 7 फरवरी 2025 को होने वाली परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन
SSC GD Exam City 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Exam City 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप अब जारी कर दी गई है। खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो 4, 5, 6 और 7 फरवरी 2025 को होने वाली परीक्षा में बैठने जा रहे हैं। उम्मीदवार अब अपनी एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in. से डाउनलोड कर सकते हैं और इसके आधार पर यात्रा की योजना बना सकते हैं।  

एसएससी जीडी एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवा लिया है, वे अपनी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके प्राप्त कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा शिफ्ट से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जबकि एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि परीक्षा 10 फरवरी 2025 को निर्धारित है, तो परीक्षा की सिटी स्लिप 01 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। जबकि एडमिट कार्ड 06 फरवरी 2025 को उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

SSC GD 2025: परीक्षा पैटर्न 

एसएससी जीडी परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा का स्तर आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है, जहां उम्मीदवार को संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी।

SSC GD 2025: सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर "Latest News" सेक्शन में जाएं और "SSC GD City Slip 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे ध्यान से देखें।
  • फिर डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

यहां तक कि यदि उम्मीदवारों को कोई भी समस्या आती है या एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होती है, तो वे SSC की ग्राहक सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय पर अपनी परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें