SSC GD 2025: परीक्षा पैटर्न
एसएससी जीडी परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा का स्तर आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है, जहां उम्मीदवार को संबंधित जानकारी भी प्राप्त होगी।
SSC GD 2025: सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
- फिर "Latest News" सेक्शन में जाएं और "SSC GD City Slip 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे ध्यान से देखें।
- फिर डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
यहां तक कि यदि उम्मीदवारों को कोई भी समस्या आती है या एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होती है, तो वे SSC की ग्राहक सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय पर अपनी परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।