फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2022: GD कॉन्स्टेबल भर्ती में कब होता है अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और किन डॉक्यूमेंट्स को किया जाता है वैरीफाई

सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी।

 
विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की थी। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Onlince Coaching- Join Now की सहायता ले सकते हैं। 

कब होता है डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन :

किसी भी सरकारी भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और इसका आयोजन लगभग सभी भर्तियों में किया जाता है। GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर होने वाली भर्ती में भी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। इस भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन विस्तृत मेडिकल जांच (DME) के समय किया जाएगा। DME और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो पहले लिखित परीक्षा में और उसके बाद PET तथा PST में सफलता हासिल करेंगे।

किन डाक्यूमेंट्स को किया जाता है वेरीफाई :

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान निम्न डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई किया जाता है।

विज्ञापन

1. आयु, नाम और शैक्षिक योग्यता साबित करने के लिए मैट्रिकुलेशन / माध्यमिक परीक्षा प्रमाणपत्र
2. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी डोमिसाइल सर्टिफिकेट / स्थायी निवासी प्रमाणपत्र (PRC)
3. आरक्षण/आयु में छूट के लिए अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र
4. सेवारत रक्षा कर्मियों का प्रमाणपत्र
5. पूर्व सैनिकों के सशस्त्र बलों में सेवा पूरा करने के संबंध में पत्र
6. हाइट/छाती माप में छूट का लाभ उठाने के लिए संबंधित प्रमाणपत्र
7. दंगा पीड़ितों के आश्रित आवेदकों के संबंध में जिला कलेक्टर / जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्
8. पश्चिम पाकिस्तानी शरणार्थी का जन्म / पहचान प्रमाण पत्र

जानें कितनी जा सकता है जीडी परीक्षा का कट-ऑफ

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें