UP Home Guard Recruitment 2021
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में 30 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त तकरीबन 30 हजार पद खाली हैं और इन पदों पर जल्द ही भर्ती की जानी है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course- Join Now कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
इस तारीख के बाद ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में 30 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल राज्य में विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू कर दी गई है और यह 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद हटेगी। आचार संहिता के दौरान राज्य में किसी भी नई सरकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जा सकता है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है की अब 10 मार्च को आचार संहिता के खत्म होने के बाद ही होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
क्या है रिक्त पदों का गणित :
किसी भी राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड जवान की जरूरत पड़ती है और वे इसके लिए राज्य के पुलिसबल की सहायता करते हैं। उत्तर प्रदेश में भी कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में इनका अहम योगदान है और इस समय राज्य के होमगार्ड विभाग में कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। हालांकि वर्तमान में इस विभाग में लगभग 86,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में 30,000 से अधिक पद खाली हैं और खाली पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं की और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की कम्पलीट तैयारी तथा रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।