कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवम्बर को पूरी कर ली गई है। आयोग इस वर्ष 45,284 पदों पर जीडी भर्ती का आयोजन कर रहा है। जिसके लिए देशभर से 35 लाख से अधिक आवेदन आने का अनुमान है। एसएससी जीडी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब एसएससी द्वारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड के बारे में एक एक्सपर्ट का कहना है कि आयोग आमतौर पर परीक्षा से 10 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी करता है। परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा 10 जनवरी से किया जाएगा। तो उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड दिसम्बर के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। एसएससी जीडी परीक्षा 2022 का 10 जनवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक आयोजन किया जाना है जिसमें बदले हुए पैटर्न के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते लाखों बच्चे पहले चरण में ही कम्प्टीशन से बाहर हो जाते हैं। अगर आप सेना में नौकरी करने का सपना लेकर इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के SSC GD Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। सफलता के इस कोर्स की मदद से पूर्व के वर्षों में सैकड़ों उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी भर्ती में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी सिलेबस
एसएससी जीडी सैलरी
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी जीडी ईबुक
एसएससी जीडी 2022 में ये रहेगा मार्किंग पैटर्न
इस वर्ष एसएससी जीडी परीक्षा में केवल 80 सवाल पूछे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा के इन 80 सवालों के लिए 160 पूर्णांक रखा गया है। वहीं गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काट लिया जाएगा। जबकि पहले 100 सवाल, 100 अंक 90 मिनट 0.25 अंक निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था जिसे एसएससी ने इस बार बदल दिया है।
ऐसे करेंगे तैयारी तो होगा चयन
एसएससी जीडी एग्जाम को क्रैक करने के लिए अभ्यर्थी को खास रणनीति बनानी होगी। इसके लिए आपको निरंतर, धैर्य व योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करना होगा। अब परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी हैं। इसलिए आपको मॉक टेस्ट, परीक्षा सिलेबस दोहराने और अपनी कमियों को सुधारने पर फोकस करना चाहिए। अगर आपका फोकस नहीं बन पा रहा है तो आप सफलता के एसएससी जीडी कोर्स की मदद ले सकते हैं।
यहां करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC CGL, SSC GD, CTET, NDA NA समेत रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।