फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2021: 2015 की GD भर्ती में इन सात राज्यों के पुरुष अभ्यर्थियों का सबसे अधिक रहा था कटऑफ, जानिए इस बार कितना जा सकता है कटऑफ

Fri, 10 Dec 2021 03:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 16 नवंबर से शुरू हुई लिखित परीक्षा 15 दिसंबर को खत्म होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अर्धसैनिक बल के 25 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से जारी हैं। कई चरणों में हो रही ये परीक्षा 15 दिसंबर को समाप्त होगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चरणबद्ध तरीके से एग्जाम के लिए बुलाया जा रहा है। इसके लिए परीक्षा से तीन दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। हालांकि एग्जाम की डेट व सेंटर के नाम कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड मेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से 10 दिन पहले ही साझा कर दिए जाते हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट टीम ने बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों की एक टेस्ट सीरीज तैयार की है। अभ्यर्थी इस निशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज को दिए गए लिंक की मदद से  FREE Current Affairs - Download Now सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

 जानिए किन सात राज्यों का सबसे अधिक रहा था कटऑफ 

 वर्ष 2015 में एसएससी द्वारा करीब 62,390 कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के परिणामों को देखने पर पता चलता है कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड इन सात राज्यों के पुरुष अभ्यर्थियों का कटऑफ सबसे अधिक रहा था। ऐसे में अबकी बार जब 2015 की तुलना में पदों की संख्या लगभग 58 प्रतिशत कम है तब इन राज्यों के उम्मीदवारों का कटऑफ अधिक होना स्वाभाविक है। आपको यहां एक तालिका की मदद से ये भी बता देते हैं कि साल 2015 में किन राज्यों में किस कैटेगरी के उम्मीदवारों को कितने अंक लाने पड़े थे जिसके बाद आप भी साल 2021 के कटऑफ का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।
विज्ञापन

 राज्य का नाम 
सामान्य वर्ग 
अन्य पिछड़ा वर्ग 
अनुसूचित जाति 
अनुसूचित जनजाति 
हरियाणा 
80 
77 
70 
उत्तर प्रदेश 
77 
74 
66 
68 
राजस्थान 
78 
76 
68 
71 
बिहार 
75 
72 
58 
70
दिल्ली 
68 
62 
60 
56 
मध्य प्रदेश 
67 
64 
57 
54 
उत्तराखंड 
67 
63 
60 
65 
 यह आंकड़े राज्यवार निर्धारित पदों की संख्या और उनके लिए आवेदन करने वाले पुरूष अभ्यर्थियों की संख्या के परिणाम पर आधारित हैं। किसी भी तरह की संशय होने की दशा में या इन्हें स्पष्ट रूप से समझने के लिए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।  

कितने चरणों में पूरी होगी भर्ती 

एसएससी GD भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
 किन सर्टिफिकेट के लिए दिए जाएंगे कितने अतिरिक्त नंबर    
 इस भर्ती में आवेदन करने वाले जिन उम्मीदवारों के पास नेशनल कैडेट कॉर्प के सफल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र होगा, उन्हें परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके लिए NCC-A सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी को परीक्षा में दो प्रतिशत अतिरिक्त अंक मिलेंगे तो वहीं NCC-B प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी को तीन प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास NCC-C सर्टिफिकेट होगा, उन्हें एग्जाम में पांच प्रतिशत नंबर अधिक मिलेंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC-GD भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

 सफलता के साथ करें पक्की तैयारी  

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास बैच और फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें