कुल 25,487 रिक्तियां
कुल 25,487 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए पद अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। जारी वैकेंसी सूची के अनुसार, 23,467 पद पुरुषों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 2,020 पदों पर महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
एसएससी की ओर से राज्य, क्षेत्र और कैटेगरी-वार रिक्तियों का पूर्ण डाटा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।