कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी (सामान्य कर्तव्य) कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर, 2021 से 16 दिसंबर, 2021 के दौरान लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के तहत अब उम्मीदवार अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल के कुल 25,271 पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के माध्यम से असम राइफल्स, सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ राइफलमैन में भर्तियां होंगी। परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
एसएससी द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए जुलाई, 2021 में अधिसूचना जारी की थी। इसके अलावा एसएससी एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पदों पर हुई परीक्षा के परिणाम भी जारी किए जाएंगे।