SSC Recruitment: शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदक उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट स्वीकार्य।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किए होना चाहिए।
SSC Recruitment: चयन प्रक्रिया
SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
SSC Recruitment: आवेदन शुल्क
आवेदकों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।