SSC GD Constable City Slip OUT: सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) तथा एनसीबी में सिपाही पदों की 2026 की परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा का शहर जानने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in
पर लॉग इन कर सकते हैं।
आयोग की ओर से यह भी बताया गया है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र (Admit Card) परीक्षा की तिथि से लगभग 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।
कब होंगे एग्जाम?
जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा को चार अलग-अलग सप्ताहों में संपन्न कराया जाएगा। इसके तहत पहला चरण 27 अप्रैल से 2 मई 2026 के बीच, दूसरा चरण 4 मई से 9 मई 2026 के बीच, तीसरा चरण 18 मई से 23 मई 2026 के बीच और अंतिम चरण 25 मई से 30 मई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
| सप्ताह |
तिथि |
| पहला सप्ताह |
27 अप्रैल – 2 मई 2026 |
| दूसरा सप्ताह |
4 मई – 9 मई 2026 |
| तीसरा सप्ताह |
18 मई – 23 मई 2026 |
| चौथा सप्ताह |
25 मई – 30 मई 2026 |
उम्मीदवारों को सभी उपलब्ध परीक्षा सप्ताहों के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम में विकल्प भरना अनिवार्य किया गया था। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया था कि परीक्षा सप्ताह चयन की सुविधा 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध कराई गई थी।
कैसे होगा चयन?
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होती है, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) कराई जाती है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के चरण पूरे किए जाते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।