फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIBD-DIC Vacancy: डिजिटल इंडिया भाषिणी में यंग प्रोफेशनल की शानदार भर्ती, 50 हजार तक मिलेगा वेतन; आवेदन शुरू

Sun, 19 Apr 2026 02:13 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DIBD-DIC Recruitment 2026: डीआईबीडी-डीआईसी ने यंग प्रोफेशनल के लिए आवेदन शानदार भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 दिनों के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DIBD-DIC Vacancy 2026: डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) के तहत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन ने युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इसमें इंजीनियरिंग और MCA पास उम्मीदवार, जिनके पास कम से कम 1 साल का काम करने का अनुभव है, वे आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 8 तकनीकी पदों पर युवा पेशेवरों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 से 30 दिनों के अंदर भाषिनी की वेबसाइट या दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
पद का नाम पदों की संख्या
एआई इंजीनियर 1
एमएल इंजीनियर 1
डेटा इंजीनियर 1
क्लाउड टेक्नोलॉजी इंजीनियर 1
एपीआई डेवलपर 1
एमएलओपीएस इंजीनियर 1
फुल स्टैक डेवलपर (ओपन सोर्स) 1
डेटा साइंटिस्ट 1
कुल 08
 

आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में बीटेक, बीई, एमटेक, एमसीए या इसके बराबर डिग्री होनी चाहिए। इन तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का प्रोफेशनल अनुभव होना जरूरी है, जैसे एआई, मशीन लर्निंग, क्लाउड, एपीआई डेवलपमेंट, डेटा साइंस या फुल स्टैक डेवलपमेंट आदि में। ध्यान रहे कि इंटर्नशिप या ट्रेनिंग का अनुभव मान्य नहीं होगा, केवल असली नौकरी का अनुभव ही माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आयु सीमा की शर्तें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है। यानी आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, कुछ विशेष और योग्य उम्मीदवारों के मामले में नीति के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक योग्यता, आयु, पढ़ाई का रिकॉर्ड और संबंधित अनुभव के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी और केवल चुने गए उम्मीदवारों को ही आगे के चरण जैसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा, विभाग के पास यह अधिकार होगा कि वह चाहे तो सभी पद भरे या कुछ/कोई पद न भी भरे।

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 प्रति माह (फिक्स सैलरी) दी जाएगी, जिसमें सभी खर्च शामिल होंगे। हालांकि, इस वेतन पर आयकर नियमों के अनुसार TDS और अन्य वैधानिक कटौतियां लागू होंगी, यानी टैक्स कटने के बाद राशि मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें