कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा के उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 से लेकर 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित हुई थी। इस भर्ती के माध्यम से सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को देख सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के माध्यम से खुल जाएगी।
4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
5. अब उत्तर का मिलान कर लें।