सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) हेड कांस्टेबल भर्ती में कुल पदों की संख्या 249 है। उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हेड कांस्टेबल के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके द्वारा राज्य/देश/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल या एथलेटिक्स में प्रतिनिधित्व किया जाना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेजों के सत्यापन, ट्रायल टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्राप्त करेंगे उन्हें पे मैट्रिक्स स्तर 4 के अनुसार 25,500 रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।
नियुक्ति और आयु सीमा
हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश या विदेश कहीं भी की जा सकती है।
पदों का विवरण
1. कुल पदों की संख्या- 249
2. महिला के लिए पदों की संख्या- 68
3. पुरुष के लिए पदों की संख्या- 181
जरूरी लंबाई
1. पुरुष उम्मीदवारों के लिए- 167 सेंटीमीटर
2. महिला उम्मीदवारों के लिए- 153 सेंटीमीटर
3. चेस्ट (पुरुष)- 81 से 86 सेंटीमीटर