इस भर्ती के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल (GD), राइफलमैन (GD) और सिपाही के 39,481 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एसएससी जीडी भर्ती में चयन प्रक्रिया
शुरुआत में, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित) में बैठने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। PET और PST में पास होने के बाद, उम्मीदवारों को मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होगी, जबकि PET और PST केवल क्वालीफाइंग होंगे।
SSC GD Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
- फिर अपने क्षेत्र की आधिकारिक रीजनल एसएससी वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपने रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।