फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable 2026: कांस्टेबल जीडी के 25 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट भर दें फॉर्म

Wed, 31 Dec 2025 10:57 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable 2026 Registration: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 में 25 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC GD Constable 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Constable 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स में नौकरी पाने वालो के लिए है। 

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और योग्य अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

SSC GD Constable 2026: रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती में कुल 25,487 पद उपलब्ध हैं, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,020 वैकेंसी आरक्षित हैं। ये पद विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों जैसे बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन सख्त भर्ती प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

100 रुपये लगेगा आवेदन शुल्क

एसएससी जीडी कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच है (1 जनवरी 2026 तक), जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी गई है। 

सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाएं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिक शुल्क से मुक्त हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन (DV) शामिल हैं।
विज्ञापन

SSC GD Constable 2026: आवेदन करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर New User? Register Now पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद SSC GD Constable 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें