SSC CHT 2025 Paper 1 Final Answer Key: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन (CHTE) 2025 के पेपर-1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स भी उपलब्ध करा दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फाइनल उत्तरकुंजी, अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्राप्त अंक देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।
आयोग ने कहा है कि, “कैंडिडेट अपनी फाइनल आंसर की के साथ-साथ कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स/स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि ये ऊपर बताई गई टाइम लिमिट के बाद उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा, ऊपर बताए गए मकसद के लिए कैंडिडेट की पर्सनल रिक्वेस्ट पर भविष्य में किसी भी हालत में ध्यान नहीं दिया जाएगा।”
मार्क्स और आंसर की देखने की अंतिम तिथि
सभी उम्मीदवारों के मार्क्स चाहे वे परीक्षा में क्वालिफाई हुए हों या नहीं हुए हों। कमीशन के पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। SSC CHT 2025 की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स देखने के लिए लिंक 29 जनवरी 2026 शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करके ये विवरण देख और डाउनलोड कर सकते हैं।