उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती को लेकर UPPBPB ने अभी तक कोई अपडेट तो नहीं जारी किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल पदों की इस भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इसके लिए अक्तूबर महीने में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। UPPBPB द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों को भरा जाना है। राज्य में लंबे समय के बाद आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती निकलनी जाने वाली है। इसलिए अभ्यर्थियों को इसमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Ebook - Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कई अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती 2018 के बाद निकलने वाली है और दो भर्तियों के बीच इतना गैप होने की वजह से कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की मांग है कि कॉन्स्टेबल भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाए और अधिक आयुसीमा वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जाए। वहीं अभ्यर्थियों को अधिकतम आयुसीमा में कोई छूट मिलेगी या नहीं, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना साझा ही की गई है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए UPPBPB की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।
राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए कई चरण के टेस्ट्स से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। हालांकि इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
| PET Economy Free E-Book | PET Maths Free E-Book |
| PET General Science Free E-Book | PET Geography Free E-Book |
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवेग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।