फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2021: आसान है प्रश्न लेकिन समय है कम, GD भर्ती परीक्षा का कम्पलीट एनालिसिस देखें यहाँ और जाने क्या रह सकता है कट ऑफ

सार

 भारतीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त लिखित परीक्षा हो रही है। यह लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई है और यह 15 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
SSC GD Constable Admit Card 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त लिखित परीक्षा हो रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल की बहाली के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC), जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया आयोजित करती है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई है और यह 15 दिसंबर तक चलेगी। इस भर्ती के लिए SSC ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CISF, BSF जैसे 6 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

क्या है अब तक कि परीक्षा का एनालिसिस :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अभी तक कई शिफ्ट्स की परीक्षा हो चुकी है। अब तक आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसमें 78 से 83 प्रतिशत प्रश्न गुड अटेंप्ट्स श्रेणी के पूछे जा रहे हैं यानी अधिकतर प्रश्न इजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। अभ्यर्थी इन प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं। इस परीक्षा में प्रश्न तो आसान आ रहे हैं लेकिन अभ्यर्थियों के पास सिर्फ 90 मिनट का ही समय है। इसलिए जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में अपने समय को बेहतर तरीके से मैनेज करते हुए हिस्सा लेंगे, वो इस परीक्षा में बाजी मार सकते हैं।

कितना जा सकता है कट ऑफ :

अभी तक पूरी हई परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को देखते हुए यह यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 81 से 86, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76 से 81, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 66 से 71 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 61 से 66 मार्क्स के बीच रह सकता है।

कितने पदों पर हो रही है भर्ती : 

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए GD कांस्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। ऑफिशियल नोटफिकेशन के मुताबिक इसके जरिए  BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,  असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें