फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD 2022:पैटर्न में क्या बदला, पिछले सालों में कितनी रिक्तियां घटीं, चयन पर सैलरी क्या होगी, जानें यहां

Fri, 18 Nov 2022 03:09 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 तक चलेगी। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CISF, CRPF और BSF जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एसएससी जीडी 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए पिछले माह नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CRPF, BSF और CISF जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का मौका मिलता है। SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए 30 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। इस वर्ष आयोग ने GD भर्ती के कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) पैटर्न में भी बदलाव किया है। एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन जनवरी 2022 में करेगा। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD E Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 

CBT के पैटर्न में भी हुआ है बदलाव

इस भर्ती की CBT में अभ्यर्थियों से अब 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थियों को CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए सिर्फ 60 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे।

पिछले कुछ सालों में काफी कम हुई है रिक्तियों की संख्या 

SSC ने इस बार GD कॉन्स्टेबल के 24,205 पदों पर भर्तियां तो निकाली हैं, लेकिन रिक्तियों की संख्या कम होने से अभ्यर्थी बेहद उदास हैं। दरसअल इससे पहले निकली GD भर्ती 2021 के जरिये 25,271 पदों पर भर्ती की जानी थी। वहीं आयोग ने GD भर्ती 2018 में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों के संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुंच गई थी। इस बार कॉन्स्टेबल भर्ती में सीटों की संख्या इतनी कम होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कितनी मिलेगी सैलरी

GD कॉन्स्टेबल भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को BSF, CISF, ITBP जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में नौकरी मिलती है। ये सभी अर्धसैनिक बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। GD कॉन्स्टेबल के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलेगी। वहीं NCB में सिपाही के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 1 के अंतर्गत 18,000 से 56,900 रुपये के बीच की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा इन्हें महंगाई भत्ता (DA), यातायात भत्ता, घर किराया भत्ता (HRA) जैसे भत्ते और चिकित्सा सुविधाओं जैसी कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। 

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें