भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश सेवा करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय है। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और BSF, CRPF, CISF जैसे अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करते हैं। वहीं GD कॉन्स्टेबल की अगली भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इसके लिए आवेदन करने का शानदार अवसर है। दरअसल SSC ने GD कॉन्स्टेबल के 24 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए अब ज्यादा दिनों का समय नहीं मिलने वाला है। दरअसल ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए CBT का आयोजन जनवरी 2023 में ही किया जाना है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को काफी सोच समझकर प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में कुछ खास नियम लागू होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इसके लिए CBT-1 का आयोजन एक से अधिक शिफ्ट में किया जाता है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही इसमें निगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.50 मार्क्स काट लिया जाएगा।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC GD Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।