कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश सेवा के अपने सपने को पूरा करते हैं। GD कॉन्स्टेबल की अगली भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए 27 अक्तूबर 2022 से नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इसके लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भीइस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को PET और PST के लिए बुलाया जाएगा। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती की CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 8 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है और इन्हें PET/PST के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग तकरीबन 1.90 लाख से 2 लाख अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए बुला सकता है।
इस भर्ती की CBT में अभ्यर्थियों से 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थियों को CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।