SSC GD Constable Exam 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल की तिथियां
आयोग 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी, 2025 को जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के कुल 39,481 रिक्त पदों को भरना है।
SSC CGL Tier 2 Exam 2025: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 2 18, 19, 20 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर, 2024 तक आयोजित की गई थी और अनंतिम उत्तर कुंजी 4 अक्तूबर को जारी की गई थी। आयोग ने अभी तक एसएससी सीजीएल टियर 1 का परिणाम घोषित नहीं किया है। सीजीएल भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों में कुल 17,727 रिक्तियों को भरना है।
ग्रेड सी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की तिथि जारी
सीजीएल टियर 2 और जीडी कांस्टेबल की परीक्षा तिथियां घोषित करने के साथ ही आयोग ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर भर्ती के स्किल टेस्ट की तिथि भी घोषित कर दी है। आयोग की ओर से इस भर्ती के स्किल टेस्ट का आयोजन 06 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा।