फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO/TPO का रिजल्ट जारी, अगले चरण के लिए 6500+ उम्मीदवार चयनित

Fri, 29 May 2026 06:48 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Delhi Police Head Constable AWO TPO 2025: एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO/TPO भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। 6,500 से ज्यादा उम्मीदवार पीई एंड एमटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। आयोग ने कटऑफ में भी राहत दी है।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Delhi Police HC AWO TPO Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Assistant Wireless Operator/Tele-Printer Operator) भर्ती 2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए 6500 से अधिक उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन

जनवरी में हुई थी परीक्षा

एसएससी द्वारा यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी। अलग-अलग शिफ्टों के कठिनाई स्तर में अंतर को ध्यान में रखते हुए आयोग ने नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की। इसी आधार पर उम्मीदवारों के अंतिम अंक तैयार किए गए और मेरिट लिस्ट बनाई गई।

6,500 से ज्यादा उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित

आयोग ने कुल पांच अलग-अलग सूचियां जारी की हैं। इनमें महिला, पुरुष, ईएसएम और विभागीय उम्मीदवार शामिल हैं। कुल 6,543 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है:
  • महिला ओपन कैटेगरी से 2,033 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इसमें यूआर कटऑफ 70.57558 और ईडब्ल्यूएस कटऑफ 70.35837 रही।
  • पुरुष ओपन कैटेगरी में 3,376 उम्मीदवार चयनित हुए। यूआर कटऑफ 79.21073 और ओबीसी कटऑफ 77.42887 रही।
  • पुरुष ईएसएम श्रेणी में 501 उम्मीदवार सफल हुए।
  • महिला विभागीय श्रेणी में 213 उम्मीदवार और पुरुष विभागीय श्रेणी में 420 उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

एसएससी ने यह भी स्पष्ट किया कि आरक्षित वर्ग के कुछ उम्मीदवार जिन्होंने अनारक्षित (UR) कटऑफ पर क्वालिफाई किया है और यूआर आयु सीमा पूरी की है, उन्हें उनके मूल वर्ग में ही गिना गया है।

बाद में घटाए गए क्वालिफाइंग मार्क्स

शुरुआत में आयोग ने सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 35 प्रतिशत अंक तय किए थे। वहीं पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक निर्धारित थे।

हालांकि कुछ श्रेणियों में पर्याप्त उम्मीदवार चयनित नहीं होने पर एसएससी ने कटऑफ में राहत दी। इसके बाद ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 30 प्रतिशत और एससी, एसटी, ओबीसी और ईएसएम उम्मीदवारों के लिए 20 प्रतिशत कर दिए गए।

गड़बड़ी करने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई

परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर आयोग ने सख्त कार्रवाई भी की है। एसएससी के अनुसार पोस्ट-एग्जाम एनालिसिस में 60 उम्मीदवारों को कदाचार (Malpractice) में शामिल पाया गया। फिलहाल उनके रिजल्ट प्रोसेस नहीं किए गए हैं। हालांकि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।

इसके अलावा एक उम्मीदवार का रिजल्ट संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोक दिया गया है। वहीं आठ उम्मीदवारों को विभिन्न कारणों से डिबार भी किया गया है।

SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO Result 2026 PDF
विज्ञापन

अब आगे क्या होगा?

रिजल्ट में सफल उम्मीदवार अब PE&MT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। इन चरणों का आयोजन दिल्ली पुलिस द्वारा किया जाएगा। टेस्ट की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

एसएससी ने यह भी कहा है कि एनसीसी सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) की डिग्री/डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रिजल्ट में बोनस अंक दिए जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें PE&MT के दौरान संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

आयोग जल्द ही फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र और सभी उम्मीदवारों के अंक भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस और एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें