फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Answer Key: एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती उत्तर कुंजी जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

Sat, 05 Nov 2022 11:40 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी है। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Police Driver Recruitment Exam Answer Key 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर से अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।  

विज्ञापन


SSC Delhi Police Driver Recruitment आंसर की चैलेंज विंडो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से अधिसूचना में कहा गया है कि भर्ती परीक्षा के संबंध में जारी की गई उत्तर कुंजी प्रकृति में अंतरिम है। यानी उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। 

उम्मीदवारों को सात नवंबर को शाम चार बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को आपत्ति एवं चुनौती शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन

SSC दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा रिजल्ट जल्द

सात नवंबर को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने और चुनौती विंडो बंद हो जाती है, तो आधिकारिक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था सभी उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेगी। आधिकारिक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी और परिणाम भी उसी के आधार पर तैयार किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 2268 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1411 रिक्तियां पुरुष कॉन्स्टेबल (चालक) के लिए हैं, जबकि 857 दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल-पुरुष / महिला के लिए हैं। 
 
विज्ञापन

SSC Delhi Police Driver Recruitment उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई चरणबद्ध प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
  1. सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपको एक नए लॉग इन पेज पर ले जाया जाएगा।
  4. अपने वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  5. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी इसमें अपने विवरण की जांच करें।
  6. इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें