फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO SI परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 04 Jan 2020 01:56 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन

SSC : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीआईएसएफ (CISF) भर्ती पेपर -I केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) परीक्षा में दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ और सहायक उप-निरीक्षक के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आयोग द्वारा यह परीक्षा 9 दिसंबर, 2019 से 13 दिसंबर, 2019 तक विभिन्न परीक्षा केंद्राें पर आयोजित कि गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रकार की अस्थायी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करनी हो तो वे 06 जनवरी, 2020 तक ऑन-लाइन माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी को नीचे दिए गए सरल नियमों के माध्यम से डाउनलाेड कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC CPO SI उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड करें-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 :  होम पेज पर टेंटेटिव उत्तर कुंजी वाले लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3 : आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
चरण 4 : पीडीएफ फाइल में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5 : उम्मीदवार नई विंडो पर परीक्षा का नाम दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।  
चरण 6 : अब ‘Click Here’ पर क्लिक करें अपने खाते में लॉगिन करें।
चरण 7 :  SSC CPO SI रिस्पॉन्स शीट, टेंटेटिव आंसर की चेक करें। 
चरण 8 :  एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2020 LIVE : एसबीआई, डीएसएसएसबी समेत कई विभागों बंपर भर्तियां

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें