फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किए फाॅरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड

Mon, 03 Feb 2020 02:43 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
=
विज्ञापन

UKSSSC Forest Guard Exam Admit Card : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने फाॅरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uksssc.in या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों कि जानकारी के लिए बता दें कि फाॅरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2020 को उत्तराखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य भर में वन रक्षक के 1218 पदों के लिए आयोजित कि जा रही है। ध्यान रहे कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ को भी ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए नियमों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) फाॅरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें :

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी uksssc.in पर जाएं।
चरण 2 : अब एडमिट कार्ड डाउनलोड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : फाॅरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड के लिए अब एक अलग विंडो खुलेगी। 
चरण 4 : उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
चरण 6 : प्रिंट आउट कि एक हार्ड कॉपी आगे के लिए सुरक्षित रखे लें।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फाॅरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 


ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 live: सरकारी विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें