फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO Result 2026: एसएससी सीपीओ पेपर-1 का परिणाम घोषित; PET/PST के लिए 48,615 अभ्यर्थी सफल घोषित

Mon, 30 Mar 2026 05:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Delhi Police and CAPFs 2025 Paper I Result: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के पेपर-1 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 48,615 उम्मीदवारों को PET/PST के लिए सफल घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Delhi Police CAPF SI Paper I Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CPO 2025 पेपर-1 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह भर्ती दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने 9 से 12 दिसंबर 2025 के बीच परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।

विज्ञापन

कुल 48,615 चयनित

परिणाम पीडीएफ के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी फिजिकल (PET/PST) के लिए कुल 48,615 (44067+228+4320) अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। इनमें 4,320 महिला, 44,067 पुरुष और दिल्ली पुलिस विभागीय (पुरुष) के 228 अभ्यर्थी हैं।

इस बार रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर तैयार किया गया है। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी सर्टिफिकेट है, उन्हें अतिरिक्त अंक (बोनस मार्क्स) दिए गए हैं। हालांकि, इन अंकों का अंतिम सत्यापन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान किया जाएगा।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

एसएससी के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को पास होने के लिए निम्नलिखित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है:
  • अनारक्षित (UR): 30% यानी 60 अंक
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25% यानी 50 अंक
  • एससी/एसटी/अन्य: 20% यानी 40 अंक

देखें श्रेणीवार कटऑफ लिस्ट


महिला उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ (List-I)
श्रेणी कट-ऑफ अंक उम्मीदवारों की संख्या
अनारक्षित 128.01610 743
OBC 124.22057 1601
SC 100.91972 867
ST 95.19641 426
EWS 126.55856 660
भूतपूर्व सैनिक 40.00000 23
कुल 4320

पुरुष उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ (List-II)
श्रेणी कट-ऑफ अंक उम्मीदवारों की संख्या
अनारक्षित 119.47517 4975
OBC 115.02519 15858
SC 88.95164 9518
ST 89.06234 4771
EWS 114.60115 6678
भूतपूर्व सैनिक 40.00000 2267
कुल 44067

दिल्ली पुलिस विभागीय उम्मीदवार (List-III)
श्रेणी कट-ऑफ अंक उम्मीदवारों की संख्या
अनारक्षित 127.92622 46
OBC 116.64021 86
SC 101.67331 46
ST 94.89506 24
EWS 120.78203 26
भूतपूर्व सैनिक
कुल 228
विज्ञापन

अब आगे क्या होगा?

पेपर-1 में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:
  • फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET)
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

ये परीक्षाएं सीएपीएफ द्वारा आयोजित की जाएंगी और इसकी तारीखें जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
  • 12 उम्मीदवारों का रिजल्ट प्रशासनिक कारणों से रोका गया है।
  • फाइनल आंसर की और व्यक्तिगत अंक जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ssc.gov.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट समय पर मिल सकें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें