8 अगस्त को जारी हुआ था परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग ने 8 अगस्त 2025 को जारी परिणाम के माध्यम से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक (SI) पदों के लिए 22,244 उम्मीदवारों (पुरुष- 20,283 और महिला- 1,885) को चिकित्सा परीक्षा में भाग लेने के लिए चुना था। बाद में, कुछ न्यायालयी आदेशों और कुछ उम्मीदवारों के परीक्षा से वंचित होने के कारण, कुल 22,246 उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा के लिए शामिल किया गया।
सीएपीएफ द्वारा दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (DME/RME) 15 सितंबर 2025 से 27 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई। इन परीक्षाओं के सफल होने वाले उम्मीदवार अब आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।