स्लॉट चयन की सुविधा नहीं होगी
नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा के लिए स्लॉट चयन (Slot Selection) की सुविधा लागू नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों के एडमिशन सर्टिफिकेट (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 2–3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार है।
क्या रही परीक्षा स्थगित होने की वजह?
आयोग ने परीक्षा स्थगन से संबंधित नोटिस में इसका कारण तो नहीं बताया है, लेकिन परीक्षा रद्द होने का अंदेशा पहले ही लगाया जा रहा था। दरअसल, एमटीएस की परीक्षा 4 फरवरी से देशभर में आयोजित की जा रही है, जोकि 19 फरवरी तक होनी है। लेकिन कई जगह परीक्षा रद्द होने के बाद वह 23 फरवरी को पुनर्निधारित हुई। दूसरा अंदेशा इस वजह से लगाया गया क्योंकि अभी तक भी एसएससी ने इस भर्ती की स्लॉट बुकिंग शुरू नहीं की थी। तीसरा अंदेशा इस बात से लगाया जा रहा है कि अभी तक परीक्षा शहर सूचना पर्ची तक जारी नहीं हुई थी, जोकि आमतौर पर परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाती है।