महत्वपूर्ण तिथियां
- आंसर-की उपलब्ध: 17 फरवरी 2026 से
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आपत्ति दर्ज करें।
आपत्ति दर्ज करने का तरीका और शुल्क
यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है, तो उसे ऑनलाइन चुनौती दी जा सकती है। अभ्यर्थी को इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था। गलत पाई गई आपत्तियों पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
- शुल्क: प्रति प्रश्न 50 रुपये + बैंक सेवा शुल्क
- भुगतान: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Visa/Master/RuPay) या यूपीआई
आगे क्या?
23 फरवरी तक प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संशोधन के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। अंतिम परिणाम इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे के विभिन्न विभागों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट सहित अन्य पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है। अब उम्मीदवारों की नजर फाइनल आंसर-की और अगले चरण, यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), पर टिकी है।