फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: एसएससी सीएचटी का स्कोरकार्ड जारी, 12 सितंबर तक करें डाउनलोड; दिल्ली पुलिस एसआई मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित

Thu, 28 Aug 2025 11:15 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Result 2025: एसएससी ने सीएचटी 2024 पेपर-II का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस एसआई 2022 परीक्षा का मेरिट लिस्ट भी जारी किया गया।
विज्ञापन
SSC Result - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Scorecard Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स (CHT) परीक्षा 2024 का पेपर-II स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड 12 सितंबर 2025, शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

272 हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 27 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक अपने व्यक्तिगत अंक डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने पारदर्शिता बनाए रखने और उम्मीदवारों के हित में पेपर-II के अंक और अलॉटमेंट डिटेल्स भी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। इसके बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने अंक डाउनलोड या प्रिंट कर लें। यह परीक्षा कुल 272 हिंदी ट्रांसलेटर पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।

दिल्ली पुलिस SI 2022 मेरिट लिस्ट भी जारी

एसएससी ने अलग से एक नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस और CAPF SI परीक्षा 2022 के लिए एक्स-सर्विसमेन (ESM) उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में कुल 423 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

SSC Result: चेक करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकृत आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपकी मार्कशीट/मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर देखें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें