फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHT 2024: एसएससी ने जारी किया संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती का विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म; इस दिन तक करें जमा

Mon, 09 Jun 2025 07:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHT Option cum Preference: कर्मचारी चयन आयोग ने 2024 की संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को पद और विभाग की पसंद के विकल्प 14 जून तक जमा करने हैं।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : https://ssc.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHT 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती 2024 के पेपर-2 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों से विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने के लिए कहा है। आयोग ने विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म जारी कर दिया है, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी पसंद की पोस्ट और डिपोर्टमेंट का ब्योरा देना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून तक जमा करें विकल्प

ताजा नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। और My Application टैब के तहत उपलब्ध विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म को भरकर निर्धारित अवधि के भीतर जमा करना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 जून (शाम 6 बजे तक) है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के पेपर-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें यह फॉर्म भरना होगा। आयोग ने कहा है कि इसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि विकल्प-सह-वरीयताएं केवल पूर्वोक्त अवधि के दौरान ही संशोधित की जा सकती हैं तथा अभ्यर्थी द्वारा अंतिम बार प्रस्तुत विकल्प-सह-वरीयताएं अंतिम मानी जाएंगी। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपनी वरीयता भरने के पश्चात उन्हें “सबमिट” बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करना होगा।

जो अभ्यर्थी अवधि के दौरान अपनी विकल्प-सह-वरीयताएं प्रस्तुत करने में असफल रहते हैं, उन्हें अपनी विकल्प-सह-वरीयताएं प्रस्तुत करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा तथा ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची/अंतिम चयन में शामिल करने के लिए विचार नहीं किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार केवल उन्ही पदों का चयन करें जो उनके लिए उपयुक्त हैं। 

पेपर-1 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण 9 दिसंबर 2024 को आयोजित किया गया था। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर-2 परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2025 को किया गया। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरना होगा।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें