कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2021 टियर-2 परीक्षा परिणाम को लेकर जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि योग्य उम्मीदवारों का डीएएसटी/टाइपिंग टेस्ट छह जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा और साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर यथासमय उपलब्ध होगा।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2021 टियर-2 परीक्षा के लिए 54,341 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। इससे पहले एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2021 टियर-1 परीक्षा परिणाम की घोषणा चार अगस्त, 2022 को की गई थी। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 23 दिसंबर, 2022 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 23 दिसंबर, 2022 से पांच जनवरी, 2023 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।