SSC Answer key: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी। आयोग ने परीक्षा के परिणाम को बीते 04 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया था।
SSC Answer key: अब क्या होगा अगला चरण?
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 54,104 उम्मीदवारों ने CHSL Tier-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अब इन उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
SSC Answer key: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CHSL Tier-2 परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव रूप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
SSC Answer key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार परीक्षा की उत्तर कुंजी को इन स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे SSC CHSL Tier-1 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।