इन पदों पर है भर्ती
इस परिणाम में आगे बताए गए विषयों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। विज्ञान, (रसायन विज्ञान), अप्लाइड विज्ञान में लेक्चरर (अंग्रेजी), अप्लाइड विज्ञान में लेक्चरर (गणित), अप्लाइड विज्ञान में लेक्चरर (भौतिकी), वास्तुकला में लेक्चरर, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, केमिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में लेक्चरर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, फाइनेंस, अकाउंट्स एंड ऑडिट में लेक्चरर, फूड टेक्नोलॉजी में लेक्चरर, फोरमैन इंस्ट्रक्टर में लेक्चरर, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर और फार्मेसी में लेक्चरर।
क्या होगा अगला चरण?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई लेक्चरर भर्ती परीक्षा के परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण वाइवा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग की ओर से इसके बारे में जल्द ही अलग से जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 और 12 जून, 2022 को किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 437 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है।