एसएससी सीएचएसएल के अंतिम परिणाम में कुल 3242 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। जिन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, मंत्रालयों, और विभागों में संस्तुति दी जाएगी। इनमें सामान्य श्रेणी से 1411,ओबीसी 770, एससी 442, ईडब्ल्यूएस 345 और एसटी के 234 पद शामिल हैं।
बता दें कि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2022 के टियर-I का परिणाम आयोग द्वारा 19 मई, 2023 को घोषित किया गया था और टियर I का अतिरिक्त परिणाम भी 02 जून, 2023 को घोषित किया गया था। परीक्षा 26 जुलाई, 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शॉर्टलिस्टेड/नॉन-शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के विस्तृत अंक 11 अगस्त, 2023 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 10 सितंबर, 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उत्तर कुंजी 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।