SSC CHSL Final Result 6013 रिक्तियों पर 5998 अभ्यर्थियों का चयन
एसएससी द्वारा अंतिम परिणाम के जरिये 6013 रिक्तियों के भरने के लिए 5998 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 'डीवी और टियर-III (स्किल टेस्ट)' में योग्य उम्मीदवारों को मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों का अंतिम चयन और आवंटन टियर-I और टियर-II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के समय उनके द्वारा दी गई पदों/विभागों की वरीयता, आवश्यक मानकों को पूरा करने के अधीन है।
SSC CHSL 2021 फाइनल रिजल्ट ऐसे करें चेक?
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -
-
उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सीएचएसएल लिंक पर क्लिक करना होगा।
-
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
-
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
-
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।